विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गीता भवन पब्लिक स्कूल में करवाई एथलेटिक्स मीट

By JagranEdited By:
Published: Sat, 04 Dec 2021 04:45 PM (IST)

गीता भवन पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्कूल के खेल मैदान में एथलेटिक्स मीट करवाई गई।

गीता भवन पब्लिक स्कूल में करवाई एथलेटिक्स मीट
गीता भवन पब्लिक स्कूल में करवाई एथलेटिक्स मीट

संवाद सहयोगी, मोगा : गीता भवन पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्कूल के खेल मैदान में एथलेटिक्स मीट करवाई गई। इस मीट में लड़कों और लड़कियों की 50, 100, 200 मीटर दौड़, बैक रेस, जंपिग रेस, स्पून रेस तथा लंबी कूद करवाई गई। बच्चों ने इन खेलों का खूब आनंद लिया। बच्चों को रिफ्रेशमेंट भी दी गई। एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ प्री नर्सरी के बच्चों ने किया। इस अवसर पर प्रिसिपल नीरू कथूरिया ने कहा कि खेलें शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। इनसे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास तो होता ही है, साथ में बच्चों को अपनी खेल क्षमता को दिखाकर अच्छे खिलाड़ी बनने का मौका मिलता है।