एएसआइ ने नाकाबंदी के दौरान पिलाई जरूरतमंदों को चाय
होटल देव के पास की गई नाकाबंदी के दौरान ड्यूटी पर तैनात एएसआइ जसवंत सिंह अपने स्टाफ के साथ बेहतर सेवाएं निभा रहे हैं।
संवाद सहयोगी, मोगा : होटल देव के पास की गई नाकाबंदी के दौरान ड्यूटी पर तैनात एएसआइ जसवंत सिंह अपने स्टाफ के साथ बेहतर सेवाएं निभा रहे हैं। वहीं शुक्रवार को दोपहर नाके पर पहुंची दो जरूरतमंद महिलाओं को चाय पिलाने में अपना योगदान दिया। इस मौके जानकारी देते हुए एएसआई जसवंत सिंह ने कहा दी उनके द्वारा उच्च अधिकारियों के आदेशों के अनुसार जहां कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी सेवाएं निभाई जा रही हैं वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा उनको गत दिनों पदोन्नत करते मान सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की महामारी में जहां विभिन्न समाज सेवी संस्थाएं अपना योगदान दिए हुए हैं वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा भी अच्छा योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दोपहर उनके नाके पर पहुंची दो जरूरतमंद महिलाओं को उनके द्वारा चाय पिलाने में अपना योगदान दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर हम इस महामारी से एकजुट होकर लड़ना चाहते हैं तो हमको जिला पुलिस प्रशासन की हिदायतों की पालना करने के साथ-साथ पूर्ण तौर से सहयोग देना होगा।