Move to Jagran APP

अरोड़ा महासभा ने मनाया श्री अरूट जी महाराज का जन्मदिवस

स्थानीय कटारिया रोड स्थित अरोड़ा महासभा के दफ्तर में अरोड़ा महासभा और यूथ अरोड़ा महासभा की ओर से सभा के शहरी प्रधान दिनेश कटारिया की अध्यक्षता में अरूट जी महाराज का जन्मदिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 05:19 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 05:19 PM (IST)
अरोड़ा महासभा ने मनाया श्री अरूट जी महाराज का जन्मदिवस

संवाद सहयोगी, मोगा : स्थानीय कटारिया रोड स्थित अरोड़ा महासभा के दफ्तर में अरोड़ा महासभा और यूथ अरोड़ा महासभा की ओर से सभा के शहरी प्रधान दिनेश कटारिया की अध्यक्षता में अरूट जी महाराज का जन्मदिवस मनाया गया। इसमें अरोड़वंश समाज के जनक श्री अरूट जी महाराज के स्वरूप पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। समागम में अरोड़ा महासभा के पंजाब उपप्रधान अश्वनी कुमार पिटू और यूथ अरोड़ा महासभा के पंजाब प्रधान चरणजीत सिंह सिक्की, जिला प्रधान विजय मदान, पूर्व जिला प्रधान सुरेंद्र कटारिया, पार्षद गुरप्रीत सिंह सचदेवा ने अरूट जी महाराज के स्वरूप के आगे दीप प्रज्वलित किए। सभा के सरप्रस्त रमेश कटारिया उप चेयरमैन राजीव गुलाटी महासचिव राजेंद्र सचदेवा यूथ प्रधान कमल सचदेवा चीफ एडवाइजर प्रदीप नरूला, विजय मुल्तानी ने महाराज के स्वरूप के आगे पुष्प अर्पित कर महामारी को खत्म करने की ईश्वर से प्रार्थना की। पंजाब उप-प्रधान अश्विनी कुमार पिटू यूथ पंजाब प्रधान चरणजीत सिंह सिक्की ने श्री अरूट जी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डाला और उन्होंने कहा कि हमें अपने गुरु महाराज के दिखाए गए रास्ते पर ही चलना चाहिए। इस मौके सभा की सदस्यों ने जरूरतमंद 30 परिवारिक सदस्यों को वाटर कूलर वितरित किए। इस मौके शहरी अध्यक्ष दिनेश कटारिया ने बताया कि आने वाले दिनों में अरोड़ा परिवार की जरूरतमंद लड़कियों की शादियां भी करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभा द्वारा जरूरतमंदों को राशन भी वितरित किया जाता है। और स्वर्ग पुरी आश्रम में पानी की सेवा लगभग 4 वर्षों से लगातार चलाई जा रही है समागम के समापन पर प्रेस सचिव संजीव अरोड़ा ने आए हुए सभी का धन्यवाद किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.