अरोड़ा महासभा ने मनाया शहीद ढींगरा का जन्मदिवस
मोगा स्थानीय कटारिया रोड स्थित अरोड़ा महासभा के दफ्तर में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी शहीद मदनलाल ढींगरा का जन्मदिवस अरोड़ा महासभा तथा यूथ अरोड़ा महासभा ने मनाया।
संवाद सहयोगी, मोगा
स्थानीय कटारिया रोड स्थित अरोड़ा महासभा के दफ्तर में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी शहीद मदनलाल ढींगरा का जन्मदिवस अरोड़ा महासभा तथा यूथ अरोड़ा महासभा ने मनाया। अरोड़ा महासभा के सरपरस्त रमेश कटारिया, आरसी चावला, कुलदीप राय अरोड़ा, विजय मुल्तानी, जिला प्रधान विजय मदान, शहरी प्रधान दिनेश कटारिया, वरिष्ठ उपप्रधान ओपी कुमार, महासचिव राजेंद्र सचदेवा व हनी मंगा ने सर्वप्रथम मदन लाल ढींगरा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद केक काटा गया। इस मौके पर जिला प्रधान विजय मदान ने मदन लाल ढींगरा के जीवन के बारे में भी जानकारी दी।