Move to Jagran APP

जीजा के घर से चुराया लाखों का सामान, 12 नामजद

मोगा थाना सिटी साउथ पुलिस ने चोरी करने के आरोप में 12 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार सुखदेव सिंह ने दी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 11:40 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 11:40 PM (IST)
जीजा के घर से चुराया लाखों का सामान, 12 नामजद

संवाद सहयोगी, मोगा

loksabha election banner

थाना सिटी साउथ पुलिस ने चोरी करने के आरोप में 12 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार सुखदेव सिंह ने दी है।

उन्होंने बताया कि सरदार नगर के गुरतेज सिंह ने चोरी की शिकायत दी है। उसने बताया है कि उसका साला जगतार सिंह नशे का आदी है। जिसके चलते उसने साधा वाली बस्ती के रहने वाले जगतार सिंह, कपूरथला के लवजीत सिंह, साधा वाली बस्ती के सुखा सिंह, साधा वाली बस्ती के दर्शन सिंह, मोगा के सत करतार सिंह व छह अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके घर में चोरी की है। आरोपितों ने घर से दो एसी, तीन गैस सिलेंडर, दो एलईडी, बॉक्स बेड, नौ छत वाले पंखे, एक लैपटॉप, एक बड़ा टीवी और अन्य घरेलू सामान चोरी किया है। शिकायतकर्ता ने चोरी किए गए सामान की कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.