आतंकी हमले के इनपुट के बाद संघ नेता की सुरक्षा हुई और कड़ी
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों पर आतंकी हमले की मिली धमकी के बाद पुलिस ने मोगा में संघ कार्यालय शहीदी पार्क की सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है।
जागरण संवाददाता, मोगा : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों पर आतंकी हमले की मिली धमकी के बाद पुलिस ने मोगा में संघ कार्यालय शहीदी पार्क की सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है। हालांकि मोगा में प्रवास कर रहे हरियावल पंजाब के प्रदेश प्रभारी व संघ के प्रवक्ता रामगोपाल की सुरक्षा पुलिस ने और कड़ी कर दी है।
संघ के प्रवक्ता को पहले ही सीआईएसएफ के छह सुरक्षा जवान मिले हुए थे, अब पंजाब पुलिस के दो जवान भी साथ में लगा दिए गए हैं।
मोगा संघ का प्रमुख गढ़ माना जाता है, संघ की प्रदेश स्तरीय गतिविधियों का संचालन भी यहां से होता रहा है, यही वजह है कि संघ प्रवक्ता का प्रवास जालंधर के बाद अब मोगा में कर दिया गया है। हाल ही में आतंकी हमले की धमकी के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा कड़ी कर दी गई है। अब तक संघ के नेता दो सुरक्षा जवानों के साथ ही अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिख जाते थे, लेकिन मंगलवार को उनका सुरक्षा घेरा बड़ी कर दिया गया है। मंगलवार को जब वे गांधी रोड स्थित शमशान घाट पर पहुंचे तो सीआइएसएफ के चार जवानों के साथ पंजाब पुलिस के दो जवान भी सुरक्षा में दिखे।