रास्ते में घेर व्यक्ति से की मारपीट, 13 पर केस
थाना बाघापुराना पुलिस ने गांव जै सिंह वाला रोड पर एक व्यक्ति को पुरानी रंजिश के तेजधार हथियारों से हमला करके घायल करने के आरोप में 13 लोगों पर केस दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, मोगा : थाना बाघापुराना पुलिस ने गांव जै सिंह वाला रोड पर एक व्यक्ति को पुरानी रंजिश के तेजधार हथियारों से हमला करके घायल करने के आरोप में 13 लोगों पर केस दर्ज किया है।
सहायक थानेदार गुरतेज सिंह ने बताया कि अमनदीप सिंह पुत्र तरलोचन सिंह निवासी जै सिंह वाला ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि 16 अक्टूबर को रात आठ बजे ट्रैक्टर पर अपने खेत से काम निपटाकर घर की ओर लौट रहा था। इस दौरान कीपा सिंह, बिट्टा, जग्गा, नछत्तर सिंह, मनदीप सिंह, केवल सिंह, गुरदिता सिंह, इंदर सिंह, गौरी, दीशा सिंह, भिदा सिह, रेशम सिंह, नन्नू निवासी जै सिंह वाला ने तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। शिकायतकर्ता अमनदीप सिंह ने बताया कि आरोपितों से पुरानी रंजिश के तहत झगड़ा चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसे घेरकर मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।