अवैध खनन के आरोप में एक नामजद
मोगा थाना कोटइसे खां पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में एक व्यक्ति को नामजद किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार सतनाम सिंह ने दी है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 03:00 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 03:00 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
थाना कोटइसे खां पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में एक व्यक्ति को नामजद किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार सतनाम सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम गांव मसीतां में गश्त कर रही थी। इस दौरान गुरविदर सिंह अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत चोरी करके ले जा रहा था। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो आरोपित मौके से फरार हो गया। इस पर पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ अवैध खनन करने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें