महिला से झपटी सोने की चेन
न्यू टाउन की गली नंबर सात में पैदल जा रही महिला से युवक सोने की चेन झपटकर फरार हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 05:56 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 05:56 PM (IST)
जेएनएन, मोगा : न्यू टाउन की गली नंबर सात में पैदल जा रही महिला से युवक सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। थाना सिटी साउथ मोगा के सहायक थानेदार सुखदेव सिंह ने बताया कि नवजोत कौर पत्नी सिमरनदीप सिंह वासी गली नंबर सात न्य टाउन ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में बताया कि वह दोपहर डेढ़ बजे गली से जा रही थी तो एक व्यक्ति उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ थाना सिटी साउथ में मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें