जैतो मोर्चे की नायिका माता किशन कौर याद में समागम कल
पंजाब के इतिहास में अलग स्थान रखते जैतो के मोर्चे में अग्रणी भूमिका निभाने वाली दिलेर महिला माता किशन कौर काऊके कला की याद में 16 फरवरी को गुरद्वारा राजपूता रामगंज मंडी मोगा में विशाल समागम करवाया जा रहा है।
संवाद सहयोग, मोगा : पंजाब के इतिहास में अलग स्थान रखते जैतो के मोर्चे में अग्रणी भूमिका निभाने वाली दिलेर महिला माता किशन कौर काऊके कला की याद में 16 फरवरी को गुरद्वारा राजपूता रामगंज मंडी मोगा में विशाल समागम करवाया जा रहा है।
स्वर्णकार राजपूत सभा के अध्यक्ष दविदर सिंह जौड़ा, सीनियर उपाध्यक्ष गुरसेवक सिंह सन्यासी, महासचिव सुरेंद्र खिपल व उपाध्यक्ष सतपाल सिंह कंडा ने बताया कि समागम दौरान प्रो. सुरजीत सिंह काऊके द्वारा लिखी पुस्तक 'जैतो के मोर्चे की नायिका माता किशन कौर काऊके कलां लोकार्पण की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजसेवी एवं पंथक शख्सियतों को भी सम्मानित किया जाएगा।