Move to Jagran APP

23 तस्करों की प्रॉपर्टी अटैच, शहर से बाहर जाने पर रोक

नशे के लिए राज्यभर में बदनाम गांव दौलेवाला की एक महिला समेत 23 बड़े तस्करों की करोड़ो रुपये की प्रॉपर्टी शुक्रवार को पुलिस व रेवेन्यू विभाग के अधिकारियों ने अटैच कर ली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 10:03 PM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 10:03 PM (IST)
23 तस्करों की प्रॉपर्टी अटैच, शहर से बाहर जाने पर रोक
23 तस्करों की प्रॉपर्टी अटैच, शहर से बाहर जाने पर रोक

संवाद सूत्र, कोटईसे खां, (मोगा) : नशे के लिए राज्यभर में बदनाम गांव दौलेवाला की एक महिला समेत 23 बड़े तस्करों की करोड़ो रुपये की प्रॉपर्टी शुक्रवार को पुलिस व रेवेन्यू विभाग के अधिकारियों ने अटैच कर ली। आरोपितों के शहर से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है, उन्हें नियमित रूप से थाने में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके साथ ही वे कहीं भी दूसरी प्रॉपर्टी केस खत्म होने तक नहीं बेच व खरीद सकेंगे। पुलिस ने पहले चरण में 25 लोगों की सूची जारी की है, जिनमें से 23 की प्रोपर्टी शुक्रवार को अटैच कर ली गई।

loksabha election banner

एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल व एसपी (डी) रतन सिंह बराड़ ने बताया कि तस्करों की जायदाद जब्त करने के लिए सक्षम अथॉरिटी नई दिल्ली के पास रिपोर्ट भेजी गई थी। क्लीयरेंस मिलने के बाद प्रॉपर्टी अटैच करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इनकी प्रॉपर्टी हुई अटैच

-पीपल सिंह, परमजीत सिंह, सर्बजीत सिंह पुत्र मलूक सिंह 1,07,30,000

-गिदर सिंह व शिद्र सिंह पुत्र निरंजन सिंह 2,27,80,000

-निर्मल सिंह उर्फ नीमा पुत्र श्रवण सिंह 2,04,30,000

काला सिंह पुत्र धारा सिंह 21,00,000

अंग्रेज सिंह पुत्र अमरीक सिंह - 7,40,000

जोरा सिंह पुत्र बलकार सिंह - 26,74,565

-हरमेश सिंह पुत्र सुरजीत सिंह - 19,21,000

अवतार सिंह पुत्र अमरीक सिंह - 21,42,000

-बलविद्र सिंह पुत्र अमरीक सिंह 2142000

-गुरचरण सिंह पुत्र अमरीक सिंह 40,37,313

-स्वर्ण सिंह पुत्र सफेदा सिंह - 19,90,500

भजन सिंह पुत्र प्यारा सिंह - 10,00,000

सुखदेव सिंह पुत्र सेवा सिंह - 6,00,000

-गुरदेव सिंह पुत्र बाज सिंह - 5,00,000

-विशाखा सिंह पुत्र विरसा सिंह - 5,50,000

-विरसा सिंह पुत्र बुड़ सिंह 34,65,849

-कुलदीप सिंह पुत्र गैंडा सिंह 16,80,000

-अमरजीत सिंह पुत्र करनैल सिंह 17,50,000

-मनप्रीत सिंह पुत्र रंगा सिंह 7,87,000

-निशान सिंह पुत्र मलूक सिंह 34,76,250

-कारज सिंह पुत्र करनैल सिंह 17,98,687

-अमनदीप सिंह व गगनदीप सिंह पुत्र निशान सिंह 37,24,219

-पीपल सिंह पुत्र मलूक सिंह 50,18,785

--------

इन पर अभी नहीं हुई कार्रवाई

-चूहड़ सिंह पुत्र बंगा सिंह 65,48,000

-हरजीत सिंह पुत्र सुखमंद्र सिंह 24,78,875

मां-बेटे व मामा सभी नशा तस्कर

डीएसपी धर्मकोट यादविदर सिंह बाजवा ने बताया कि अटैच की जा रही प्रॉपर्टी में सबसे ज्यादा सिबल कौर नामक महिला की 20 एकड़ जमीन है जो उसने नशा तस्करी से बनाई थी। महिला के दो बेटे बिदर और गिदर भी नशा तस्करी केसों में वांछित हैं। इस के अलावा उसके दो सगे भाइयों अमनदीप सिंह, गगनदीप सिंह और कारज सिंह एवं पिप्पल सिंह आदि कथित तस्करों की जायदाद अटैच करने की कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.