पति से परेशान विवाहिता ने निगला जहर, गंभीर
संवाद सहयोगी, मोगा मोगा की गांव चंद नवा व गांव डरौली भाई में विवाहिता एक महिला ने पति से हुए विव
संवाद सहयोगी, मोगा
मोगा की गांव चंद नवा व गांव डरौली भाई में विवाहिता एक महिला ने पति से हुए विवाद के कारण दिमागी परेशानी के चलते संदिग्ध वस्तु का सेवन कर लिया। जिसे उसके मायका परिवार की ओर से उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में भर्ती रमनदीप कौर पत्नी सुखमंदर ¨सह ने बताया कि उसकी 9 वर्ष पहले सुखमंदर ¨सह से शादी हुई थी उसके दो बच्चे भी हैं, लेकिन उसका पति शराब का आदि होने के साथ-साथ उसकी मारपीट करता है। इसी के कारण उसके पति ने उसे मारपीट करके उसके दोनों बच्चों को अपने पास रखकर उसे घर से निकाल दिया। ऐसे में दिमागी परेशानी के कारण उसने अपने मायका घर गांव चंदनवां में आकर गत सायं किसी संदिग्ध वस्तु का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए उसके भाई द्वारा मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।