सीवरेमैन यूनियन की हड़ताल जारी, सड़कों पर आया गंदा पानी
संवाद सहयोगी, मोगा : सीवरमैन कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। यून
संवाद सहयोगी, मोगा : सीवरमैन कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। यूनियन प्रधान शाम लाल की अध्यक्षता में यूनियन सदस्यों की ओर से मंगलवार सुबह गेट रैली करके पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
इस दौरान स्वीपर यूनियन के अध्यक्ष सुभाष बोहत, सुरेश सौदा व म्यूसीपल इंप्लाईज फेडरेशन के प्रधान जसवीर ¨सह द्वारा इस हड़ताल को समर्थन दिया गया है। इस मौके पर शाम लाल ने कहा कि नगर निगम मोगा को बने लगभग छह वर्ष हो गए हैं। कमिश्नर से लेकर मेयर तक सभी पदों को बेशक भर दिया गया हो, लेकिन 80 सीवरमैन के पदों को को सरकार द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद भी उन्हें भरा नहीं जा रहा है। सरकार ने सीवरमैनों के रिक्त पदों को भरने के बजाए रिक्त पड़े पदों के लिए ठेके पर रखे कर्मचारियों को भी हटा कर बेरोजगार कर दिया है। यूनियन प्रधान का कहना है कि अगर 59 कच्चे सीवरमैन पक्के नहीं किए गए तो वह इस संघर्ष को प्रदेश स्तर तक लेकर जाएंगे। इस गेट रैली में सचिव बिट्टू, सीनियर उपाध्यक्ष रूप चंद, राम कृष्ण, चेयरमैन विजय कुमार, ¨रकू डुलगच, अजय लौहारा, शंकर, जुगनू आदि यूनियन सदस्य उपस्थित थे।
हड़ताल से प्रभावित होने लगा शहर
महाबीर नगर, बेअंत नगर, आनंद नगर, पटवारखाना क्षेत्र, लाल ¨सह रोड, पहाड़ा ¨सह चौक, शेखां वाला चौक आदि इलाके इस समय सीवरमैन कर्मचारी यूनियन की हड़ताल के कारण सीवरेज जाम रहने से गंदा पानी सड़कों पर आ रहा है। निगम अधिकारियों की माने तो निगम के पास रोजाना शहर के विभिन्न हिस्सों से सीवरेज संबंधी 30 से अधिक शिकायतें आ रही हैं और इस हड़ताल के बाद से निगम के पास इस समय 100 से अधिक शिकायतों पर काम नहीं हो सका है।