आग से झुलसी 5 साल की बच्ची
फोटो-16 संवाद सहयोगी, मोगा : मोगा के गांव फतेहगढ़ कोरोटाना स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक मज
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jan 2018 03:59 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jan 2018 03:59 PM (IST)
फोटो-16
संवाद सहयोगी, मोगा : मोगा के गांव फतेहगढ़ कोरोटाना स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर की 5 वर्षीय बच्ची सोमवार को सुबह आग की चपेट में आकर झुलस गई। सिविल अस्पताल में भर्ती पांच वर्ष की मोहिनी के पिता सीता राम निवासी फतेहगढ़ कोरोटाना ने बताया कि उसकी बेटी सोमवार को सुबह खाना बना रही अपनी मां के पास बैठी थी। इसी दौरान वह आग की चपेट में आकर झुलसी गई। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया है। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने बच्ची को प्राथमिक उपचार देते हुए बच्ची की हालत को खतरे से बाहर बताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें