हादसे में मां-बेटे समेत चार घायल
जेएनएन, मोगा न्यू टाउन की गली नंबर नौ में रविवार सुबह दो बाइक की टक्कर में एक बुजुर्ग महिला समे
By Edited By: Published: Sun, 02 Aug 2015 06:29 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2015 06:29 PM (IST)
जेएनएन, मोगा
न्यू टाउन की गली नंबर नौ में रविवार सुबह दो बाइक की टक्कर में एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सिविल अस्पताल में भर्ती महिंदर कौर पत्नी दमन सिंह निवासी गांव रामूवाला कलां के बेटे बलजीत ¨सह ने बताया कि वह मां के साथ मोगा के एक निजी अस्पताल से दवा लेने के बाद बाइक पर गांव लौट रहा था। गली नंबर नौ के नजदीक सामने से आ रहे अन्य बाइक से उसका बाइक टकरा गया, जिसमें मां-बेटे दोनों घायल हो गए। यही नहीं दूसरी बाइक पर सवार गुरशरन सिंह व कमलजीत ¨सह भी घायल हो गए। दोनों ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें