केंद्र का पुतला फूंक कांग्रेसी मनाएंगे दशहरा
कृषि सुधार कानून के खिलाफ किसान यूनियन की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 11:53 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:13 AM (IST)
संसू, भीखी : कृषि सुधार कानून के खिलाफ किसान यूनियन की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है। पंजाब में यूथ कांग्रेस रोष जताने के लिए जिले के यूथ कांग्रेस जिला प्रधान चुशपिद्र सिंह चहल की अगुआई में दशहरे वाले दिन केंद्र सरकार का पुतले फूंकेंगे। इसमें विशेष तौर पर यूथ कांग्रेस के पंजाब के प्रधान बरिदर सिंह और कांग्रेस पार्टी के प्रधान सुनील जाखड़ विशेष तौर पर पहुंचेंगे।
गांव होडला कलां में पत्रकारों से बात करते हुए जिला प्रधान चुशपिद्र सिंह चहल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को खत्म करने पर तुली हुई है केंद्र की सरकार बड़े घरानों की कठपुतली बन कर रह चुकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें