Move to Jagran APP

संसार ही दुखों का कारण: प्रभास मुनि

गुरुदेव सुमति मुनि महाराज व श्रमण संघीय उपाध्याय जितेंद्र मुनि महाराज ठाणे 5 जैन सभा में विराजमान हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 08:28 PM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 08:28 PM (IST)
संसार ही दुखों का कारण: प्रभास मुनि

संवाद सूत्र, सरदूलगढ़: गुरुदेव सुमति मुनि महाराज व श्रमण संघीय उपाध्याय जितेंद्र मुनि महाराज ठाणे 5 जैन सभा में विराजमान हैं। धर्म सभा को संबोधित करते हुए प्रवचन प्रभावक प्रभास मुनि महाराज ने कहा कि व्यक्ति संसार के कारण ही दुखी है। व्यक्ति संसार की मोह माया में पड़ जाता है, उसी के कारण दुख प्राप्त करता है। संसार की कोई भी चीज हमारे साथ नहीं जाएगी। अगर जाएगा तो हमारे साथ धर्म ही जाएगा। इसलिए हमें अपने जीवन में धर्म को अपनाना चाहिए और जीवन को मुक्ति की ओर ले कर जाना चाहिए। हमें अपने जीवन से राग द्वेष को कम करके अपनी आत्मा को हल्का बनाना चाहिए तब ही हमारी आत्मा का कल्याण हो सकता है। यहां जैन सभा के अध्यक्ष अभय कुमार जैन, सचिव वरिदर जैन, कोषाध्यक्ष सोहन लाल, जैन उपाध्यक्ष राकेश कुमार वेदू, जैन युवक संघ के अध्यक्ष पंकज जैन, महिला मंडल की अध्यक्ष सीमा जैन आदि मौजूद थे। श्री गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा 12 को जीओ गीता व कृष्ण कृपा परिवार द्वारा श्री गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से नगर शोभायात्रा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा 12 दिसंबर सुबह दस बजे राम ट्रस्ट मंदिर, सामने उडांग सिनेमा, महाराज अग्रसेन मार्ग से आरंभ होगी।

loksabha election banner

शहर के सभी मुख्य बाजारों महाराज अग्रसेन रोड, माल रोड, वीर कालोनी, शक्ति नगर, विशाल नगर, पंचवटी नगर, जी टी रोड, नामदेव रोड, अग्रवाल कालोनी, बसंत विहार, हरपाल नगर गीता भवन से होती हुई। कमला नेहरू नगर कालोनी, भारत नगर, पटेल नगर, बीबीवाला रोड, बस स्टैंड, माल रोड से होने के बाद अस्पताल बाजार, सदभावना चौक से होती हुई सदर बाजार व सिरकी बाजार के रास्ते गोशाला सिरकी बाजार में जाकर संपन्न होगी। यह शोभायात्रा दुपहिया वाहनों पर निकाली जाएगी। जीओ गीता व कृष्ण कृपा परिवार बठिडा द्वारा सभी नगरवासियों को बढ़ चढ़ कर श्री गीता जी बाइक शोभा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.