आíथक तंगी से परेशान महिला ने लगाया फंदा ,मौत
आíथक तंगी से परेशान महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 10:29 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 06:07 AM (IST)
संस, सरदूलगढ़ : सब डिवीजन सरदूलगढ़ के गाव झेरियावाली में आíथक तंगी से परेशान महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार देर शाम मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतका छिंदर कौर (40) का पति चार साल पहले कत्ल केस में जेल में बंद है। शिदर कौर अपनी दो बेटिया सहित गाव झेरियावाली में रह रही थी। घर में कमाई का कोई साधन न होने से परेशान होकर उसने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस थाना जौड़किया के मुखी मलकीत सिंह ने बताया कि मृतका की बहन सिमरजीत कौर के बयान पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करने के बाद वारिसों को सौंप दिया। जिसका शुक्रवार की देर शाम गाव में अंतिम संस्कार कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें