मनजिंदर सिंह ने 200 व 400 मीटर दौड़ में अव्वल
सनावर स्मार्ट स्कूल भूपाल के खिलाड़ियों ने जोनल एथलेटिक मीट में शानदार प्रदर्शन किया है।
संसू, जोगा : सनावर स्मार्ट स्कूल भूपाल के खिलाड़ियों ने जोनल एथलेटिक मीट में शानदार प्रदर्शन किया है। विजेता खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। डी.पी.ई. गुरदीप सिंह ने बताया कि जोन जोगा की एथलेटिक मीट में लड़कियों के अंडर 17 साल उम्र वर्ग में गगनदीप कौर ने शाटपुट में पहला और डिस्कस थ्रो में दूसरा, हरप्रीत कौर ने अंडर 19 साल के 400 मीटर दौड़ में पहला, लड़कों के अंडर 14 साल 200 मीटर में अरमानदीप सिंह अतला ने दूसरा और शाटपुट में तीसरा, अंडर 17 साल में मनजिंदर सिंह ने 200 और 400 मीटर में पहला, जैवलिन थ्रो में गुरप्रीत सिंह ने पहला, 800 मीटर में कुंवरजीत सिंह ने तीसरा, 5000 मीटर वाक में सिमरनजीत सिंह ने दूसरा, ट्रिपल जम्प में गुरप्रीत सिंह ने दूसरा, डिस्कस थ्रो में हिमानइंदर सिंह ने तीसरा, हैमर थ्रो में प्रीतइंदर सिंह ने तीसरा, अंडर 19 साल में अरशप्रीत सिंह ने 400 मीटर में पहला और लम्बी छलांग में दूसरा, लखविन्दर सिंह ने हैमर थ्रो में पहला, बलजीत सिंह ने हाई जम्प और ट्रिपल जम्प में दूसरा, गगनदीप सिंह ने 100, 200 मीटर और जैवलिन थ्रो में दूसरा, तरनदीप सिंह, सहजप्रीत सिंह, हिमानइंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह ने 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल प्रबंधक समिति के चेयरमैन सन्दीप सिंह मान, फायनांस डॉयरेक्टर गुरजंट सिंह सिद्धू, ट्रांसपोर्ट डॉयरेक्टर कौर सिंह मान और प्रिसिपल बलजीत सिंह बल्ली ने विजेता खिलाड़ियों के साथ-साथ डी.पी.ई. गुरदीप सिंह चहल और परबदीप कौर को बधाई दी।