'परविंदर झोटा को न्याय दिलाने में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर', पीड़ित परिवार से मिले सचिन पायलट; संसद में उठेगी इंसाफ की आवाज
सचिन पायलट ने मानसा में परविंदर झोटा के परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और पंजाब से ड्रग्स खत्म करने की मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
-1792156817018_m.webp)
सचिन पायलट। फाइल फोटो
HighLights
सचिन पायलट ने परविंदर झोटा के परिवार से मुलाकात की।
पंजाब से ड्रग्स खत्म करने का संकल्प लिया।
19 अक्टूबर को आप विधायकों के घर प्रदर्शन।
जागरण संवाददाता, मानसा। परविंदर झोटा के परिवार के साथ देर शाम हमदर्दी प्रकट करने पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिव पायलट ने कहा कि आपने जिस भाई और बेटे को खोया है। उससे बड़ा कोई दुख हो नहीं सकता और परिवार को न्याय मिले इसके लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
देश की संसद में हमारे नेता और प्रतिपक्ष राहुल गांधी पूरे देश को इस बारे में बताएंगे कि कैसे इस नौजवान की मौत हुई और कैसे उनको इंसाफ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आज जो माहौल खराब हुआ है। इसकी समस्या चिट्टा और ड्रग्स है। इस ड्रग्स ने कितने घर उजाड़ दिए हैं, यह हम गिन नहीं सकते।
पूरे पंजाब से ड्रग्स को खत्म करना होगा
पायलट ने कहा कि आज समय है। जिस मुद्दे को लेकर हमारा नौजवान आगे बढ़ा था उस मुद्दे को लेकर हम आगे जाएं और वे चाहते थे कि पंजाब से चिट्टा और ड्रग्स खत्म हो, उस मुहिम को आगे ले जाना है और यदि उनकी सच्ची श्रद्धांजलि देनी है तो हम सभी को गांव, शहर के युवक महिलाओं को मिलकर नशे के खिलाफ सामाजिक चेतना लानी है।
यदि उनको सच्ची श्रद्धांजलि देनी है तो पूरे पंजाब से ड्रग्स की समस्या को खत्म करना पड़ेगा। जिसे लेकर वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, लेकिन मुझे इस बात का दुख है कि आज पंजाब का जो माहौल बन गया है और जिस प्रकार से पंजाब से खबरें आती हैं कि लूट, हत्या हो गई।
उसका अब समाधान करने का समय आ गया है। जिसके लिए हमें सभी को परविंदर सिंह झोटा की ओर से शुरू की गई मुहिम को आगे लेकर जाना है। इस मौके पर उनके साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष प्रगट सिंह, राज कुमार वेरका के अलावा अन्य नेता मौजूद थे।

आप विधायकों के घरों बाहर होंगे प्रदर्शन
परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष कमेटी की ओर से इंसाफ की मांग को लेकर संघर्ष को ओर तेज करने की चेतावनी देते हुए 19 अक्टूबर को राज्य भर में आप विधायकों के घरो के आगे रोष प्रदर्शन शुरू किए जा रहे हैं।
संघर्ष कमेटी नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि इस दौरान विधायकों को लानत पत्र दिए जाएंगे। संघर्ष कमेटी की मीटिंग में परविंदर सिंह के पिता भीम सिंह, मनीष बब्बी दानेवालिया, सुरेश नंदगढ़िया, एसजीपीसी सदस्य गुरप्रीत सिंह झब्बर, राजविंदर सिंह राणा, हंस राज मोफर के अलावा एंट्री ड्रग टास्क फोर्स के सदस्य मौजूद थे।
