सियासी नेताओं के गांव में आने पर लगाई पाबंदी
कृषि सुधार कानून के खिलाफ किसानों का गुस्सा बढ़ गया है।
जासं, मानसा : कृषि सुधार कानून के खिलाफ किसानों का गुस्सा बढ़ गया है। किसानों का यह गुस्सा अब अकेले भाजपा नेताओं तक सीमित न होकर सभी राजनीतिक दलों पर है। किसानों का तर्क है कि आम लोगों की लूट करने के मामलों में सभी नेता एक जैसे ही हैं। गांव तलवंडी अकलिया के किसानों और गांव निवासियों ने फैसला लिया है कि गांव में कोई भी सियासी दल का नेता प्रवेश नहीं कर सकता।
गांव निवासी भुपिदर सिंह बिट्टू, कुलदीप सिंह, दीप सिंह काली प्रधान गांव इकाई पंजाब किसान यूनियन, ब्लाक अधिकारी पंजाब सिह, जग्गा सिंह ने कहा कि किसानों के हित के लिए कोई आगे नहीं आता। गांव के नौजवानों ने आपसी एकता दिखाते हुए राजनीतिक नेताओं को चेतावनी दी है कि अगर कोई नेता तलवंडी अकलिया आएगा तो उसका विरोध किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम पंचायत से मैेबर गोरा सिंह और दर्शन सिंह उपस्थित थे।