विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नशे के खिलाफ एकजुट हों', मानसा पहुंचे द ग्रेट खली का पंजाब के युवाओं को खास संदेश; झोटा के इंसाफ मोर्चा में हुए शामिल

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:19 PM (IST)

द ग्रेट खली ने मानसा में परविंदर झोटा के इंसाफ मोर्चे में युवाओं से नशे के खिलाफ मुहिम चलाने का आह्वान किया।

मानसा पहुंचे द ग्रेट खली। फोटो जागरण

मानसा पहुंचे द ग्रेट खली। फोटो जागरण

HighLights

  1. द ग्रेट खली ने मानसा में इंसाफ मोर्चे में शिरकत की।

  2. युवाओं से नशे के खिलाफ मुहिम चलाने की अपील की।

  3. पंजाब को नशा मुक्त बनाने की सामूहिक जिम्मेदारी बताई।

जागरण संवाददाता, मानसा। परविंदर झोटा के इंसाफ मोर्चे में पहुंचे रेसलर द ग्रेट खली दिलीप कुमार राणा ने युवाओं को नशों के खिलाफ मुहिम चलाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की जवानी को बचाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

इस दौरान द ग्रेट खली ने झोटा के परिवार के सदस्यों, उनकी माता अमरजीत कौर और पत्नी मनप्रीत कौर से मुलाकात की और परिवार के साथ दुख साझा करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस मौके पर द ग्रेट खली ने नौजवानों को नशों से दूर रहने और पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज के भविष्य हैं। इसलिए युवाओं को अपनी ताकत खेलों, शिक्षा और समाज सेवा जैसे अच्छे कार्यों में लगानी चाहिए।

नशे के खिलाफ मुहिम चलाना बेहद जरूरी

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। नौजवानों को नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और इस बुराई के खिलाफ एकजुट होकर मुहिम चलाना बेहद जरूरी है।

द ग्रेट खली ने पंजाब के नौजवानों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि पंजाब की आने वाली पीढ़ी को नशों की गिरफ्त से बचाया जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।