राज्य स्तरीय खेलों के लिए अंडर-17 फुटबॉल टीम का हुआ चयन
फुटबॉल (लड़कियां) अंडर-17 की टीम का चयन करने के लिए सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़के) जोगा में ट्रायल का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 07:01 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:28 AM (IST)
संसू, जोगा : 65वें जिला स्कूल खेलों के लिए फुटबॉल (लड़कियां) अंडर-17 की टीम का चयन करने के लिए सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़के) जोगा में ट्रायल का आयोजन किया गया। इस मौके पर सहायक जोन सचिव पीटीआई विनोद कुमार ने बताया कि राज्य स्कूल खेलों में भाग लेने के लिए जिला मानसा की टीम का चयन करने के लिए ट्रायल आयोजित करवाए गए थे। और टीम की फाइनल सलेक्शन कर खिलाड़ियों के जरुरी दस्तावेज पूरे करवाए गए हैं। इस मौके पर पीटीआई संतोख सिंह, वीरपाल कौर, गुरवीर कौर, फुटबॉल प्रशिक्षक जसवीर सिंह, मनप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें