कराटे में एल्पाइन स्कूल के दो खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
इंडो नेपाल खेल अंडर 17 के ताइक्वांडो कराटे में एल्पाइन स्कूल के दो खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 12:24 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 06:39 AM (IST)
संसू,मानसा : इंडो नेपाल खेल अंडर 17 के ताइक्वांडो कराटे में एल्पाइन स्कूल के दो खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में स्कूल के सौरभ ने पहला व दविदर बावा ने दूसरा स्थान हासिल किया है। उनका गांव में पहुंचने पर अल्पाइन स्कूल और स्थानीय गांववासियों ने भव्य स्वागत किया। खिलाड़ियों के माता पिता को कांग्रेसी नेता सुखदर्शन खारा ने बधाई दी। विजेता खिलाडि़यों को सम्मानित करते हुए स्कूल कमेटी व कांग्रेसी नेता सुखदर्शन खारा ने कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खिलाडि़यों ने अपने माता-पिता के साथ-साथ जिले और स्कूल का नाम रोशन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें