पेशी से गैरहाजिर चल रहे दो भगोड़े काबू
भगोड़े (पीओ) को काबू करने के लिए पुलिस ने विशेष मुहिम चलाई हुई है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 07:44 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 01:57 AM (IST)
जासं, मानसा: एसएसपी सुरिदर लांबा ने बताया कि एसपी मानसा (जांच) दिग्विजय कपिल के नेतृत्व में भगोड़े (पीओ) को काबू करने के लिए पुलिस ने विशेष मुहिम चलाई हुई है। मानसा पुलिस ने दो भगोड़े गिरफ्तार किए। उन्होंने ने बताया कि आरोपित हाकम सिंह निवासी मानसा के विरुद्ध अदालत में केस चल रहा था। पेशी से गैरहाजिर होने पर कोर्ट ने उसे 6 सितंबर, 2018 से भगोड़ा करार दिया गया था। एसआइ जसवंत सिंह समेत पुलिस टीम ने भगोड़़े को गिरफ्तार किया।
उधर, हरपाल कौर जोगा पर 25 दिसंबर, 2014 को थाना जोगा में मामला दर्ज किया गया था। उसे 4 मार्च, 2020 में कोर्ट ने भगोड़ा करार दिया था। थाना जोगा की पुलिस पार्टी ने उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें