विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के मानसा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत; मातम में बदलीं दीपावली की खुशियां

Published: Sat, 07 Nov 2026 09:22 PM (IST)

मानसा के सरदूलगढ़ के जोडकिया गांव में ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जिससे दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं।

मानसा में दर्दनाक हादसा में तीन युवकों की मौत। फाइल फोटो

मानसा में दर्दनाक हादसा में तीन युवकों की मौत। फाइल फोटो

HighLights

  1. मानसा के जोडकिया गांव में ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हुई।

  2. हादसे में तीन युवकों अमृतपाल, हरभजन, बलविंदर की मौत।

  3. दीपावली की खुशियां मातम में बदली, गांव में शोक छा गया।

जागरण संवाददाता, मानसा। जिले की सब डिवीजन सरदूलगढ़ के गांव जोडकिया में एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच हुई भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमृतपाल सिंह (25), हरभजन सिंह (25) और बलविंदर सिंह बोघा (30) वासी जोडकिया के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और एक सड़क हादसे के कारण दीपावली की खुशियां गम में तब्दील हो गई है।

गांव सरपंच गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अमृतपाल सिंह और हरभजन सिंह दुकान से काम खत्म करने के बाद अपने मोटरसाइकिल पर वापस गांव लौट रहे थे और जब वह गांव नथेहा पहुंचे तो वहां दुकान पर काम करने वाला बलविंदर सिंह उर्फ बोघा भी उनके साथ मोटर साइकिल पर सवार हो गया और गांव पहुंचने से कुछ दूरी पहले सामने से आ रही परली की गांठ से बड़ी ट्रैक्टर ट्राली के साथ उनके मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।

परिवार में पसरा मातम

हादसे में तीनों नौजवान गंभीर रूप में जख्मी हो गए जिनको बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृतक घोषित कर दिया। मृतक बलविंदर सिंह उर्फ बोघा अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है।

थाना जोड़किया इंचार्ज बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयान पर गांव जटाना कलां वासी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते लाशों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। जिनका आज गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।