विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

26 दिन बाद हुआ परविंदर झोटा का अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब; अमृतपाल सिंह के पिता भी हुए शामिल

Published: Sun, 08 Nov 2026 02:49 PM (IST)

परविंदर झोटा का 26 दिन के बाद उसके चकेरिया रोड पर स्थित खेत में दोपहर 02.30 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया।

26 दिन बाद परविंदर झोटा किया गया अंतिम संस्कार।

26 दिन बाद परविंदर झोटा किया गया अंतिम संस्कार।

जागरण संवाददाता, मानसा। एंटी ड्रग टास्क फोर्स नेता परविंदर झोटा का 26 दिन के बाद उसके चकेरिया रोड पर स्थित खेत में दोपहर 02.30 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। परविंदर झोटा के पार्थिव शरीर को एक ट्रैक्टर ट्राली में उसके घर से खेत तक ले जाया गया।

सुबह चंडीगढ़ से रवाना हुए परविंदर झोटा का पार्थिव शरीर लेकर पहुंची एंबुलेंस का मानसा पहुंचते समय रास्ते में जगह-जगह फूलों की बारिश की गई और मानसा की तिकोनी चौक में चल रहे धरने में भी फूलों की वर्षा की गई।

इसके बाद परविंदर झोटा के पार्थिव शरीर को उसके घर ले जाया गया जहां पत्नी मनप्रीत कौर, माता अमरजीत कौर के अलावा और बच्चों की और से अपने पिता के अंतिम दर्शन किए गए। इसके बाद से परविंदर झोटा के शव को सेंट्रल पार्क के बाहर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया।

इस दौरान रागी सिंहों की ओर से कीर्तन का आयोजन किया गया। अंतिम संस्कार से पहले सिख परंपरा अनुसार अरदास की रसम अदा की गई। इसके बाद छोटा के बच्चों द्वारा अपने पिता को अग्नि भेंट की गई।

सांसद अमृतपाल के पिता भी हुए शामिल

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल लोगों की ओर से परविंदर सिंह झोटा अमर रहे, परविंदर झोटा तेरी सोच ते पहरा देंगे ठोक के नारे लगाए गए।

परविंदर झोटा के अंतिम संस्कार मौके बारिश पंजाब पार्टी नेता सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह, पार्टी विधायक मनप्रीत सिंह अयाली , पूर्व विधायक हरदेव अर्शी मौजूद थे।

झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि परविंदर झोटा की अंतिम रस्मों में पहुंचे युवाओं को यह प्रण लेना चाहिए कि वे खुद नशा करेंगे और न ही अपने आसपास नशा बिकने देंगे, यही परविंदर सिंह झोटा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि उनके बेटे की ओर से नशे के खिलाफ शुरू की गई जंग को बंद नहीं किया जाएगा बल्कि उसे आगे भी जारी रखा जाएगा। पिता भीम सिंह ने एसएसपी वैभव चौधरी के इस्तीफा की मांग की गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।