41.8 डिग्री तक पहुंचा पारा, गर्मी व लू से हर कोई हारा
संवाद सहयोगी, मानसा : मई महीने में सूरज की किरणों से निकल रही आग से सब कोई परेशान है। शुक्रवार को शह
संवाद सहयोगी, मानसा : मई महीने में सूरज की किरणों से निकल रही आग से सब कोई परेशान है। शुक्रवार को शहर का तापमान का पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सिस रहा। कड़ाके की धूप में लोगों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। पशु और जानवर भी परेशान हैं। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटे के दौरान आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। सुबह से ही लू चलना शुरू हो जा रही है। देर रात तक गर्मी पड़ना शुरू है। वातावरण में नमी की अधिकतम मात्रा 44 फीसदी रही, वहीं नमी की मात्रा कम से कम 13 फीसदी रही। लू के थपेड़ों से हर कोई परेशान दिखा। लू की रफ्तार डेढ़ किलोमीटर प्रति घंटा रही। लोग इस कहर की गर्मी से बचने के लिए विभिन्न प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं। कोई एसी तो कई कूलर तथा कोई पंखे से अपने आप को गर्मी से बचने का प्रयास कर रहा है।
वैसे अधिकतर लोग अपने घरों से बाहर न निकलने को तरजीह दे रहे हैं। लोग अपने कामकाज सूरज की गर्मी बढ़ने से पहले ही निपटाने लगे हैं। उधर, स्कूलों में गर्मी को लेकर बच्चे सरकारी आदेश के ताक में है कि कब छुट्टी हो।
घरों के भीतर रहने की तरजीह दे रहे शहरवासी
गर्मी ने इतना सितम ढा रखा है कि शहरवासी बाहर जाने की बजाय घर में रहना अधिक पसंद कर रहें है। जिसके चलते दोपहर के समय शहर की अधिकांश सड़के वीरान नजर आ रही हैं। इसका असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। एसी कूलर की मांग में काफी इजाफा हुआ है। शहरवासियों को रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। वहीं, शहर में बिजली की आंख मीचौली ने आग में घी जालने का काम किया है।