माई भागो संस्था रल्ला में राष्ट्रीय तम्बाकू रोकू प्रोग्राम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता व सैमीनार लगाया
संस, जोगा : माई भागो ग्रुप आफ इंस्टिट्यूट्स (लड़कियां) रल्ला में आई.ई.सी./बी.सी.सी. गतीविधियो
संस, जोगा : माई भागो ग्रुप आफ इंस्टिट्यूट्स (लड़कियां) रल्ला में आई.ई.सी./बी.सी.सी. गतीविधियों के अधीन जि़ला सेहत विभाग मानसा की तरफ से राष्ट्रीय तम्बाकू रोकथाम प्रोग्राम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता और जागरूकता सैमीनार लगाया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर जगदीश सिंह पक्खो ने कहा कि सरकार की तरफ से कोपटा एक्ट के द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू बेचने, 18 साल से कम उम्र के बच्चों को तम्बाकू बेचने और सेवन करने पर पाबंदी लगाई गई है और कानून का उल्लंघन करन वाले को जुर्माना और सजा का प्रबंध किया गया है। सहायक मलेरिया अफ़सर दर्शन सिंह भंमे ने कवीशरी सब नशे निकम्मे आ, वीरनो मुंह न लाओ गाकर और तम्बाकू सेवन करने के नुक्सान बताए। सीनियर सेहत इंस्पेक्टर केवल सिंह ने कविता सुना कर नशे के सेहत पर पड़ने वाले दुशप्रभाव संबंधी जानकारी दी। जि़ला ऐपीडीमालोजिस्ट संतोष भारती ने सवाईन फ्लू फैलने के कारण, लक्षण और बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता से छात्राओं ने तम्बाकू का प्रयोग करने के कारण, लक्षण और बचाव संबंधी जागरूक किया। प्रतियोगिता में जसप्रीत कौर (बी.एस.सी. नान-मैडीकल) पुत्री केवल सिंह ने पहला, सुपिन्दर कौर (12वीं विज्ञान) पुत्री जगसीर सिंह ने दूसरा और सुखजिन्दर कौर (11वीं बी आर्टस) पुत्री बलवीर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता छात्राओं का सेहत विभाग की तरफ से सम्मान किया गया। डिग्री कालेज के प्रिंसिपल डा. परमजीत सिंह विर्क ने सेहत संबंधी जानकारी देने के लिए सेहत विभाग के कर्मचारियों का धन्यवाद किया। मंच संचालन की जि़म्मेदारी प्रो. राजविन्दर सिंह ने बाखूबी निभाई। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल सुरिन्दर कौर टीना, लेक. सुखपाल कौर, लेक. जसवीर कौर, लेक. मनीषा, लेक. हरप्रीत कौर, लेक. अमनजोत कौर, प्रो. बलजिन्दर कुमार, ब्लाक हैल्थ एजुकेटर दर्शन सिंह, लारवा कैचर कृष्ण कुमार समेत समूह स्टाफ और छात्राएं मौजूद थी।