खो-खो टूर्नामेंट में सर्वहितकारी विद्या मंदिर मानसा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
संस, मानसा: स. चेतन ¨सह सर्वहितकारी विद्या मंदिर मानसा के खिलाड़ियों ने विद्या भारतीय संस्थान की ओर स
संस, मानसा: स. चेतन ¨सह सर्वहितकारी विद्या मंदिर मानसा के खिलाड़ियों ने विद्या भारतीय संस्थान की ओर से राज्य स्तरीय खो-खो मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मानसा जिले का नाम रोशन किया है। इस खेलों में विद्या मंदिर की खो-खो की 5 टीमें जिसमें लड़किया अंडर-11, अंडर-14 और लड़के अंडर-11,अंडर -14, अंडर- 17 ने भाग लिया। जिसमें से अंडर -11 और अंडर -14, लड़कियों ने पहला स्थान, व लड़के अंडर-11 व अंडर -14 लड़कियां ने पहला स्थान और अंडर -17 लड़कों ने दूसरा स्थान हासिल कर विद्या मंदिर मानसा का नाम रोशन किया है।
विद्या मंदिर के प्रधान एडवोकेट चमन लाल गोयल ने इन होनहार खिलाड़ियों के इस शानदार जीत पर बधाई दी है। वही ¨प्रसिपल जगदीप कुमार पटियाल ने इन होनहार खिलाड़ियों प्रार्थना सभा में सम्मानित किया और कहा कि विद्या मंदिर के लिए बड़े मान वाली बात है कि यह मान हासिल करने वाली टीमें विद्या भारतीय इंटर खेलने के लिए मालेरकोटला में जाएंगी।