बारिश से गिरी छत, महिला की मौत, पति जख्मी
संस, मानसा : शहर के वार्ड नंबर 3 में गुरुवार की रात बारिश से एक म•ादूर परिवार के घर की छत गिर गई जिस
संस, मानसा : शहर के वार्ड नंबर 3 में गुरुवार की रात बारिश से एक म•ादूर परिवार के घर की छत गिर गई जिससे महिला की मौत हो गई व
उसका पति •ाख्मी हो गया।
मृतका औरत का चार साल पहले ही विवाह हुआ था।
जानकारी अनुसार शहर के वार्ड नंबर 3 में का़फी समय से एक म•ादूर दम्पति रहते थे। गुरुवार को मानसा में करीब सारा दिन बारिश पड़ती रही। घर के जब सब सो रहे थे तो अचानक मकान की छत गिर पड़ी, जिससे मलबे नीचे आकर दोनों खेमकरण और उसकी पत्नी गुड्डो (30) घायल हो गए। उनको सिविल अस्पताल मानसा दाखिल करवाया गया जहां गुड्डो की मौत हो गई, जबकि उसका पति उपचाराधीन है।
थाना सीटी -2के एएसआई राजपाल ¨सह ने बताया कि मकान की छत गिरने कारण औरत की मौत हो गई है। पुलिस ने इस पर अपनी कार्रवाई कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। वार्ड काऊंसलर गुरमेल ¨सह ठेकेदार ने इस घटना पर दुख जताया है। पारिवारिक सदस्यों ने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।