शहर में फैली गंदगी से लोग हो रहे परेशान
शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे गंदगी के ढेर से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 04:43 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 04:43 PM (IST)
संसू, बरेटा : शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे गंदगी के ढेर से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपना क्लब के पदाधिकारियों गगनदीप सिंह, सुखविदर शर्मा, कुलदीप सिंह ने बताया कि शहर के मुख्य दुर्गा मंदिर के पास गंदगी के ढेर लगे हुए है। त्योहारों का सीजन शुरू होने के साथ शहर में सफाई प्रबंध बढि़या होने चाहिए, लेकिन प्रशासन द्वारा इसके उलट सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने मांग की है कि सफाई व्यवस्था ठीक की जाए और शहर से गंदगी के ढेरों को हटाया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें