बलराज सिंह भूंदड मेमोरियल कॉलेज में गणतंत्र दिवस मनाया
देश का 71 वां गणतंत्र दिवस बलराज सिंह भूंदड मेमोरियल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 06:53 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 06:10 AM (IST)
संस, सरदूलगढ़ : देश का 71 वां गणतंत्र दिवस बलराज सिंह भूंदड मेमोरियल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया। इसमें तिरंगा फहराने की रस्म एसडीएम सरदूलगढ़ राजपाल सिंह ने अदा की। इस उपरांत स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट किया। इस समय स्कूली बच्चो ने रंगारंग प्रोग्राम पेश किया व भंगड़ा, गिद्दा के अलावा अन्य देशभक्ति को समर्पित नाटक व कोरियोग्राफी पेश की। इस समय प्रशासन द्वारा हलके के शहीद जवानों के परिवारों को सम्मानित किया ओर दिव्यांगों को ट्राई साइकिलें वितरित की। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुरिदर पाल शर्मा, कार्यकारी अधिकारी विशालदीप, नगर पंचायत प्रधान जतिदर जैन, सुनील जैन, मथुरा दास गर्ग, दर्शन गर्ग, राधे श्याम, मक्खन मुनि, अक्श गोयल, संत केवल दास आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें