22 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा
सरबत का भला चेरीटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को राशन बांटा।
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 05:25 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 05:25 PM (IST)
जासं, मानसा : सरबत का भला चेरीटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को राशन बांटा। ट्रस्ट के जिला प्रधान बलजिदर सिंह घाली व गुरतेज सिंह जगरी ने 22 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। ट्रस्ट के जिला प्रधान बलजिदर सिंह घाली ने कहा कि ट्रस्ट के एमडी प्रो. डॉ. एसपी ओबराय व प्रदेश प्रधान जस्सा सिंह द्वारा भेजे गए राशन को लगातार वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर लोग भलाई के काम किए जाते है। इसी तहत राशन वितरित किया जा रहा है। इस मौके पर जिला सचिव बहादर सिंह सिद्धू, मदन लाल कुसला, गोपाल अकलिया, बबली सिंह, डॉ. कर्मजीत सिंह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें