अंडर 17 के 100 मीटर दौड़ में राजविंदर सिंह प्रथम
जोन जोगा की तीन दिवसीय एथलेटिक्स मीट आज सरकारी सेकेंडरी स्कूल उभ्भा-बुर्ज ढिल्लवां में संपन्न हो गई।
संसू, जोगा : डिप्टी डीईओ (ए) और जोनल सचिव गुरलाभ सिंह सरां के नेतृत्व में आयोजित जोन जोगा की तीन दिवसीय एथलेटिक्स मीट आज सरकारी सेकेंडरी स्कूल उभ्भा-बुर्ज ढिल्लवां में संपन्न हो गई। लड़कों के अंडर 17 के 100 मीटर में राजविंदर सिंह विद्या भारती स्कूल जोगा ने पहला, सुखविंदर सिंह सरकारी सेकेंडरी स्कूल जोगा ने दूसरा और अरशदीप सिंह सरकारी हाई स्कूल माखा चहलां ने तीसरा, 200 मीटर में मनजिंदर सिंह सनावर स्मार्ट स्कूल भूपाल ने पहला, रवि राम सरकारी सेकंडरी स्कूल जोगा ने दूसरा और सुखप्रीत सिंह गुरूकुल अकादमी उभ्भा ने तीसरा, 400 मीटर में मनजिन्दर सिंह सनावर स्मार्ट स्कूल भूपाल ने पहला, रवि राम सरकारी सेकेंडरी स्कूल जोगा ने दूसरा और कुलदीप सिंह सरकारी सेकेंडरी स्कूल उभ्भा-बुर्ज ढिल्लवां ने तीसरा, 3000 मीटर में सुखप्रीत सिंह गुरुकुल अकादमी उभ्भा ने पहला, अनमोलदीप सिंह सरकारी सेकेंडरी स्कूल जोगा ने दूसरा और कुलदीप सिंह उभ्भा-बुर्ज ढिल्लवां ने तीसरा, जैवलिन थ्रो में से गुरप्रीत सिंह सनावर स्मार्ट स्कूल भूपाल ने पहला, लवप्रीत सिंह विद्या भारती स्कूल जोगा ने दूसरा और गगनदीप सिंह अल्पाइन वैली पब्लिक स्कूल अकलिया ने तीसरा, ऊंची छलांग में बिमनजोत सिंह विद्या भारती स्कूल जोगा ने पहला, रवशिन्दर सिंह सरकारी हाई स्कूल तामकोट ने दूसरा और लखवीर सिंह सरकारी सेकेंडरी स्कूल अतला कलां ने तीसरा, अंडर 19 साल 5000 मीटर में जसविन्दर सिंह सरकारी सेकेंडरी स्कूल जोगा ने पहला, जसप्रीत सिंह सरकारी सेकेंडरी स्कूल उभ्भा-बुर्ज ढिल्लवां ने दूसरा और इसी स्कूल के ही अमनप्रीत सिंह ने तीसरा, ट्रिपल जम्प में भगत सिंह सरकारी सेकेंडरी स्कूल उभ्भा-बुर्ज ढिल्लवां ने पहला, बलजीत सिंह सनावर स्मार्ट स्कूल भूपाल ने दूसरा, रमनदीप सिंह सरकारी सेकेंडरी स्कूल जोगा ने तीसरा, हाई जम्प में मनप्रीत सिंह सरकारी सेकेंडरी स्कूल जोगा ने पहला, बलजीत सिंह सनावर स्मार्ट स्कूल भूपाल ने दूसरा और रमनदीप सिंह सरकारी सेकेंडरी स्कूल जोगा ने तीसरा, 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ अंडर 14 साल में अल्पाइन वैली पब्लिक स्कूल अकलिया ने पहला, विद्या भारती स्कूल जोगा ने दूसरा और गुरुकुल अकादमी उभ्भा ने तीसरा, अंडर 17 साल में विद्या भारती स्कूल जोगा ने पहला, सनावर स्मार्ट स्कूल भूपाल ने दूसरा और सरकारी सेकेंडरी स्कूल जोगा ने तीसरा, अंडर 19 साल में सनावर स्मार्ट स्कूल भूपाल ने पहला, सरकारी सेकेंडरी स्कूल उभ्भा-बुर्ज ढिल्लवां ने दूसरा और गुरुकुल अकादमी उभ्भा ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस मौके पर अमनदीप सिंह, राज कुमार, जगदीप सिंह , बलजीत सिंह, राम सिंह, खुशवीरपाल सिंह, राम सिंह, जगजीत सिंह, समशेर सिंह, मनजीत सिह, समरजीत सिंह, पाला सिंह, राजनदीप सिंह, कुलविंदर सिंह, रमनदीप सिंह, गुरलाभ सिंह, बलदेव सिंह, राजदीप सिंह, गुरजिन्दर सिंह, हरजिन्दर सिंह, गुरदीप सिंह, जसविन्दर कौर, गगनदीप कौर, करमजीत कौर, रुपिन्दर कौर, अमनदीप कौर, सुखराज सिंह मौजूद थे।