Move to Jagran APP

पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल कर्मियों ने जलाई सरकारी आदेश की कॉपियां

पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक रेड क्रास भवन बरनाला में हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 12:56 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 06:13 AM (IST)
पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल कर्मियों ने जलाई सरकारी आदेश की कॉपियां
पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल कर्मियों ने जलाई सरकारी आदेश की कॉपियां

जासं, मानसा : पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक रेड क्रास भवन बरनाला में हुई। प्रदेश कमेटी के फैसले अनुसार जिला मानसा के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक रेड क्रास भवन के समक्ष एकत्र होकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया और सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश नो वर्क, नो पे की कॉपियां जलाई गई।

loksabha election banner

रोष प्रदर्शन को संबोधित करते यूनियन नेता जसदीप सिंह चहल, जसवंत सिंह मौजो तथा लाल सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर उनके संवैधानिक हक छीने जा रहे है। जिसे किसी रुप में सहन नहीं किया जाएगा।

नेताओं मांग की व कहा कि डीए की बकाया किश्त जारी की जाए, पे कमीशन की रिपोर्ट लागू की जाए, प्रोफेसनल टैक्स बंद किया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगो को लेकर हड़ताल की जाती है तो सरकार द्वारा नो वर्क नो पेमेंट जैसे कानून बनाकर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।

इस मौके प्रदेश कमेटी के सदस्य व वाटर सप्लाई विभाग पंजाब के प्रधान जसदीप सिंह चहल, जसवंत सिंह मौजो, लाल सिंह के आलावा डीसी दफतर ,एसडीएम दफतर,तहसील दफतर,खजाना दफतर ,वाटर सप्लाई विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.