प्रदेश प्रधान सीटू की गिरफ्तारी के खिलाफ पंजाब सरकार का पुतला जलाया
सीटू के प्रदेश प्रधान महां सिंह रोडी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध प्रदर्शन किया गया।
जासं, मानसा : सीटू के प्रदेश प्रधान महां सिंह रोडी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में सीटू व पंजाब सुबार्डिनेट सर्विस फेडरेशन ने स्थानीय बस स्टैंड के ठीकरीवाला चौक में पंजाब सरकार का पुतला जलाकर रोष जताया। इस अवसर पर सीटू के प्रदेश सचिव एडवोकेट कुलविदर सिंह, जिला सचिव नछतर सिंह व जिला प्रधान बिकर सिंह माखा, जगजीवन सिंह ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार की तरह कांग्रेस सरकार में भी रेत माफिया पहले की तरह काम कर रहा है। जत्थेबंदी के प्रधान महां सिंह रोडी ने जब रेत माफिया के खिलाफ संघर्ष किया तो सरकार ने रेत माफिया के इशारे पर उन पर झुठा केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार अपने सभी वादे से भाग चुकी है ओर प्रदेश वासी कांग्रेस के राज में परेशानी झेल रहे है। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले समय में महां सिंह रोडी को रिहा न किया गया तो कडा संघर्ष किया जाएगा।
इस अवसर पर कर्मजीत सिंह फफडे, राम सिंह खोखर, काला खान, राजू गोस्वामी, जगरुप सिंह, बचित्र सिंह, जंटा खान, सतनाम सिंह, जगतार सिंह व बलतेज सिंह मौजूद थे।