जेएनयू हिसा के खिलाफ गांव उभ्भा में किया रोष प्रर्दशन
विद्याíथयों पर किए हमले के खिलाफ सर्व भारत नौजवान सभा और आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन ने गांव उभ्भा में रोष प्रर्दशन किया।
संसू, जोगा : जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली में नकाबपोशों की तरफ से यूनिवर्सिटी में घुसकर विद्याíथयों पर किए हमले के खिलाफ सर्व भारत नौजवान सभा और आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन ने गांव उभ्भा में रोष प्रर्दशन किया। सर्व भारत नौजवान सभा के सूबा मीत सचिव हरमेल उभ्भा ने इस हमले की सख्त शब्दों में निदा करते हुए कहा कि सरकार को लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए जनहित्त में नीतियों का निर्माण करना होता है, परन्तु केंद्र की भाजपा सरकार ने लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ है। राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थी वर्ग का अहम रोल होता है, परन्तु इस देश में विद्यार्थी वर्ग ही सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन लोगों की सुरक्षा करने की बजाय गुंडों की ढाल बना हुआ है। जत्थेबंदी ने मांग की कि जेएनयू में विद्याíथयों पर हमला करने वाले लोगों की शिनाख्त कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। नेशनल कौंसिल सदस्य निर्भय बुर्ज हरी ने जनहित्त में काम करती सभी यूनियनों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ इकठ्ठा होने की अपील करते हुए कहा कि लाठियों और गोलियों से विद्याíथयों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। इस मौके पर तरसेम सिंह, लखविंदर गग्गी, सुमनदीप, सुखपाल चैहान, कृष्ण सिंह ने भी संबोधन किया।