Move to Jagran APP

बादल बोले- कांग्रेस के कहने पर गरमख्याली कर रहे पंजाब की शांति भंग

प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि बरगाड़ी और बहबलकलां कांड की आड़ में गरमख्याली नेताओं ने कांग्रेस के कहने पर एक बार फिर पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश की है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 19 Oct 2018 04:19 PM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 04:19 PM (IST)
बादल बोले- कांग्रेस के कहने पर गरमख्याली कर रहे पंजाब की शांति भंग
बादल बोले- कांग्रेस के कहने पर गरमख्याली कर रहे पंजाब की शांति भंग

जेएनएन, बुढलाडा [मानसा]। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी शांति भंग कर रही है। बरगाड़ी और बहबलकलां कांड की आड़ में गरमख्याली नेताओं ने कांग्रेस के कहने पर एक बार फिर पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश की है। बादल यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

बादल ने कहा कि कैप्टन सरकार को गरमख्यालियों को जेलों में बंद कर देना चाहिए। कहा कि सरकार को एेसे लोगों की मदद करना बंद कर देना चाहिए। पंचायत चुनावों में हार पर बादल ने कहा कि कांग्रेस ने धक्केशाही से चुनाव जीता है। चुनावों मे कांग्रेस द्वारा दूसरी इमरजेंसी लगाई गई थी। बादल ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में अपना जनाधार खो चुकी है।

बादल ने कहा कि आज पंजाब के हर सरकारी दफ़्तर में भ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोल रहा है। विधायक मुख्यमंत्री को मिलने के लिए तरस रहे हैं और अध्यापक और दूसरे मुलाजिम, किसान, विद्यार्थी अपनी मांगों के लिए सड़कों पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य का किसान आज मंडियों में धान में नमी के कारण अधिकारियों से अपमानित हो रहा है।

इस मौके बलविंदर सिंह भूंदड़, जगदीप सिंह नकई, जिला प्रधान गुरमेल सिंह फफड़े भाईके, प्रेम अरोड़ा, डॉ निशान सिंह, हरबंत सिंह दातेवास, बल्लम सिंह कलीपुर, हरमेल सिंह कलीपुर, अमरजीत सिंह कुलाना, गुरदीप सिंह टोडरपर, रजिन्दर झंडा, ठेकेदार गुरमेल सिंह, बिकर सिंह बोड़ावाल, हंसराज अहमदपुर, जोगा सिंह बोहा, बीबी बलवीर कौर,  निर्मला देवी, सिमरजीत कौर सिम्मी, दिलबाग आदि मौजूद थे।

गरमख्यालियों ने किया विरोध

कड़ी सुरक्षा के बावजूद गरमख्याली बादल का विरोध करने के लिए पहुंचे। शिअद (अ) के वर्करों ने गुरुनानक कालेज चौक पर जिला प्रधान बलवीर सिंह बछोआना के नेतृत्व में बादल के काफिले को काली झंडियां दिखाई। वह बेअदबी मामले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.