हैदराबाद पुलिस द्वारा किए इनकाउंटर को लोगों ने सराहा
रेप के आरोपितों का एनकाउंटर करना हैदराबाद पुलिस का सराहनीय कदम है। क्योंकि एनकाउंटर से ऐसी घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों में खौफ पैदा होगा।
जासं, मानसा : रेप के आरोपितों का एनकाउंटर करना हैदराबाद पुलिस का सराहनीय कदम है। क्योंकि एनकाउंटर से ऐसी घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों में खौफ पैदा होगा। हैदराबाद पुलिस की उक्त कार्रवाई पर बोलते हुए जिला बार एसोसिएशन मानसा के सदस्य व महिला वकील एडवोकेट दविदर कौर ने कहा कि पुलिस की उक्त कार्रवाई सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को भी ऐसे आदेश जारी करने चाहिए। जिससे पंजाब की महिलाएं व नन्हीं बच्चियां अपने आप को सुरक्षित महसूस करें। वहीं शहर के समाजसेवी व मेडिकल प्रेक्टिशनर्स फेडरेशन के पंजाब प्रधान धन्ना मल गोयल ने कहा कि उक्त अपराधियों ने बहुत बड़ा जुर्म किया था। उन्होंने कहा कि दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम देने वाले इन आरोपितों को अदालत की तरफ से फांसी की सजा होनी चाहिए थी। जबकि एडवोकेट बलकरन सिंह बल्ली ने भी पुलिस की इस कार्रवाई को सराहा। हरपाल सिंह पम्मी ने कहा कि हैदराबाद में हुई दुष्कर्म की घटना की पूरे देश में निंदा की जा रही थी। इस घटना से देश की महिलाएं डरी हुई थी। अब इन आरोपितों के मारे जाने से देश की महिलाओं को भी साहस मिलेगा। हरपाल सिंह ने कहा कि हमारे देश में अपराधियों को सख्त सजा देने की प्रक्रिया लंबी होने के कारण कई बार पैसे के दम पर अपराधी अपने आपको निर्दोष साबित करने में सफल हो जाते है। जिसे देखकर दूसरे समाज विरोधी अनसरों के हौसले बुलंद हो जाते हैं और वह दुष्कर्म, हत्या व लूटमार की घटनाओं को अंजाम देते हैं। महिला वकील एडवोकेट बलवीर कौर सिद्वू ने कहा कि मामले के आरोपितों को कानूनी प्रक्रिया अनुसार फांसी होनी चाहिए। क्योंकि मामला इतना गंभीर है। तथा पंजाब में भी ऐसी घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा दी जानी चाहिए। जिससे महिलाएं अपने आपकों सुरक्षित महसूस करेंगी।