परविंदर झोटा का रविवार दोपहर खेत में होगा अंतिम संस्कार, SSP के तबादले को लेकर पिता भीम सिंह ने शुरू की भूख हड़ताल
परविंदर सिंह झोटा के घर से उसका शव अंतिम संस्कार के लिए खेत तक ले जाने के लिए रास्ते में ...और पढ़ें
-1794050542639_m.webp)
परविंदर झोटा का रविवार दोपहर खेत में होगा अंतिम संस्कार। फोटो जागरण
जागरण संवाददाता, मानसा। एंटी टास्क फोर्स नेता परविंदर सिंह झोटा का शनिवार को 26वें दिन आखिरकार पीजीआई चंडीगढ़ से पोस्टमार्टम हो गया है। जिसका अंतिम संस्कार रविवार दिवाली के दिन दोपहर एक बजे के करीब उसके चकेरिया रोड़ स्थित खेतों में किया जाएगा। जिसमें अंतिम संस्कार करने को लेकर शुक्रवार से तैयारी चल रही है।
परविंदर सिंह झोटा का शव रविवार सुबह पांच बजे चंडीगढ़ से मानसा के लिए रवाना होगा। जिसे उसके पैतृक घर में कुछ समय के लिए अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से उसके खेत तक ले जाया जाएगा। उधर, एसएसपी के तबादले को लेकर परविंदर झोटा के पिता भीम सिंह ने चंडीगढ़ में ही भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
रेलवे क्रॉसिंग सड़क का काम युद्ध स्तर पर
परविंदर सिंह झोटा के घर से उसका शव अंतिम संस्कार के लिए खेत तक ले जाने के लिए रास्ते में आने वाले रेलवे क्रांसिग पर सड़क का काम जलद पूरा कराने को लेकर एसडीएम बलजीत कौर की ओर से रेलवे अधिकारियों से बातचीत की गई।
बता दें शहर के टी-204 रेलवे लाइन पर अंडरपास बनाने का काम शुरू किया गया था,लेकिन निर्माण के दौरान साथ सटा रजवाहा टूटने से उसका पानी अंडरपास में भरने के बाद रेलवे ने काम बंद करते इस प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया और रेलवे फाटक को खोलने का काम चल रहा था।
परविंदर सिंह झोटा के वाटर वर्क्स रोड़ स्थित घर से उसके खेत तक जाने के लिए उक्त रेलवे क्रांसिग ही एक मात्र रास्ता था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।