ओम प्रकाश श्री अमरनाथ यात्रा लंगर सेवा समिति के प्रधान बने
चुनाव मीटिग का आयोजन संस्था प्रधान अशोक गर्ग की प्रधानगी में संस्था दफ्तर में किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 05:44 PM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 05:44 PM (IST)
संसू, मानसा : श्री अमरनाथ यात्रा लंगर सेवा समिति (माता वैष्णो देवी भंडारे वाले) संस्था द्वारा वार्षिक चुनाव मीटिग का आयोजन संस्था प्रधान अशोक गर्ग की प्रधानगी में संस्था दफ्तर में किया गया। इसमें पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठित की गई। इस मौके सर्वसमिति से करवाए गए चुनाव में ओम प्रकाश को प्रधान, दीपक नीटा को वाइस प्रधान,तरसेम चंद को महा-सचिव,दीपक गर्ग को खजांची, विनोद कुमार हैप्पी को सहायक खजांची व ज्वाइंट सचिव के तौर पर अशोक गोयल को चुना गया। इस मौके अशोक गर्ग, नरेश अरोड़ा, अरुण कांसल, हरी ओम कृष्ण, विजय कुमार मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें