विदेश न जाकर स्वरोजगार करें नौजवान : दर्शन जोगा
नौजवानों को सरकार की अलग- अलग स्कीमों की जानकारी देने और उनको सामाजिक बुराइयों से दूर करने में भागीदार बनाने के लिए नेहरू युवा केंद्र मानसा की ओर से ब्लाक स्तरीय यूथ पाíलयामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
जासं, मानसा : नौजवानों को सरकार की अलग- अलग स्कीमों की जानकारी देने और उनको सामाजिक बुराइयों से दूर करने में भागीदार बनाने के लिए नेहरू युवा केंद्र मानसा की ओर से ब्लाक स्तरीय यूथ पाíलयामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत ब्लाक सरदूलगढ़ की यूथ पाíलयामेंट गांव मानखेड़ा की डॉ. अबदुल कलॉम पुस्तकालय में भक्त पूरन सिंह स्पोर्टस क्लब के सहयोग के साथ करवाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर पुहंचे साहित्यकार दर्शन जोगा ने बताया कि आज का समय नौजवानों के लिए संघर्ष करने वाला समय है। देश विरोधी देश लोग, नौजवानों को नशे की ओर धकेल रहे हैं और बेरजोगारी कारण नौजवान विदेशों को जा रहे हैं। इसलिए देश में ही नौजवानों को स्व -रोजगार को अपनाना चाहिए। दर्शन जोगा ने गांव की पुस्तकालय के लिए क्लब को अपनी किताबें भेंट की।
कहानीकार और साहित्यकार जसपाल खेड़ा ने नौजवानों को नशे से दूर रखने तहत परेरित किया।
नेहरु युवा केंद्र मानसा के सीनियर लेखाकार और प्रोग्राम के मुख्य प्रबंधक संदीप सिंह घंड ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र मानसा ने हमेशा जागरूकता गतिविधियां करवाए जाने की कोशिशें हैं, ताकि सभी गांवों के लोग सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकें। इस मौके पर क्लब द्वारा मुख्य मेहमान और वक्ताओं को यादगरी चिन्ह से सम्मानित किया गया।