प्रेमिका से गया था मिलने, घर से कुछ ही दूरी पर मिली लाश
प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामना आया है। प्रेमी की प्रेमिका के घर से कुछ ही दूरी पर लाश बरामद हुई है। जिसपर मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज किया है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
संस, सरदूलगढ़ : प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामना आया है। प्रेमी की प्रेमिका के घर से कुछ ही दूरी पर लाश बरामद हुई है। जिसपर मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज किया है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जानकारी अनुसार हरियाणा के जिला सिरसा का गाव हड़ौली का निवासी प्रिंस (21) पुत्र गुरदीप सिंह सरदूलगढ़ के एक कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। उसका सरदूलगढ़ वासी तथा कॉलेज की छात्रा से कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक के पिता गुरदीप सिंह के बयानों के मुताबिक उनका बेटा यह कहकर घर से निकला था कि वह दोस्तों के साथ एक धार्मिक डेरे के लिए जा रहा है, मगर बाद में उसके दोस्तों ने बताया कि वह उसे डेरे पर नहीं बल्कि लड़की के घर के पास छोड़ आए थे। इसके बाद रात को वह लड़की के मा-बाप के हत्थे चढ़ गया जिस पर उसने दोस्तों को फोन से जानकारी दी। फोन पर प्रिंस ने दोस्तों को बताया कि मेरे साथ बहुत मारपीट की गई है। कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया। वहीं पुलिस को प्रिंस की लाश रतिया रोड से बरामद हुई है। प्रिंस के पिता ने लड़की के परिजनों के खिलाफ पुलिस को बयान दर्ज करवाए हैं। इस बारे में थाना सरदूलगढ़ पुलिस के प्रमुख हरविन्दर सिंह सरा ने बताया कि मृतक लड़के के पिता गुरदीप सिंह के बयानों पर मक्खन सिंह और भजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।