सांसद से शिष्टमंडल ने की मुलाकात
कर्मचारियों को बैंक द्वारा बिना कोई नोटिस दिए निकाल दिया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 05:28 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 05:28 PM (IST)
संस, सरदूलगढ़ : पंजाब ग्रामीण बैंक में ठेका आधार पर काम कर रहे कर्मचारियों को बैंक द्वारा बिना कोई नोटिस दिए निकाल दिया गया। इससे परेशान कर्मचारियों के एक शिष्टमंडल ने आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज सुखविदर सिंह भोला मान की अगुआई में पार्टी के संगरूर से सांसद भगवंत मान से मिला और अपनी मुश्किलें बताई।
भगवंत मान ने समूह कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि वह इस मसले को विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा के जरिए विधान सभा में उठाएंगे और आम आदमी पार्टी इस मामले की पैरवी करेगी।
इस अवसर पर मानसा हलका इंचार्ज गुरप्रीत सिंह भुच्चर, जिला यूथ प्रधान हरजीत सिंह दंदीवाल, शिगारा खान, अमृत धीमान, गुरप्रीत सिंह व रिकल कुमार मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें