बंदरों ने बरेटा में मचाया उत्पात
शहर निवासियों को इस समय बंदरों के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 05:52 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:52 PM (IST)
संसू, बरेटा : शहर निवासियों को इस समय बंदरों के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। वह इस बारे में कई बार वन विभाग के पास अपनी मुश्किल को लेकर गुहार लगा चुके हैं, मगर विभाग ने आज तक इसका कोई हल नहीं किया है। बंदरों के डर से लोगों ने छतों पर जाना बंद कर दिया है। अब तक 10 से अधिक लोगों को काट कर घायल कर चुके हैं। कई लोग बंदरों से बचने के चक्कर में गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गए हैं।
सुखविदर कुमार, कुलदीप सिंह व गगनदीप सिंह ने कहा कि वन विभाग को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब तक बंदरों चार पांच लोगों को घायल कर दिया है, अब हालत ये है कि इन बंदरों के चक्कर में लोग बाहर तक नहीं जा पा रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें