मानशा में छाई धुंध
आज सुबह से ही मानसा में धुंध छाई रही।
By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 01:36 AM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 01:36 AM (IST)
जासं, मानसा : आज सुबह से ही मानसा में धुंध छाई रही। इस कारण पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया। हालांकि दोपहर 12 बजे के धुंध से लोगों को राहत मिली और खिली धूप निकल आई। सुबह के समय अपना कामकाज करने में प्रत्येक वर्ग को मुश्किल आई।
बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे के आसपास इतनी घनी धुंध व कोहरा था, कि दृश्यता दस फीट से भी कम रही। बाद दोपहर ही धूप खिली व जन जीवन में सुधार हुआ। आज का न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेलसियस व अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेलसियस रहा। आगामी दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें