Move to Jagran APP

ग्रंथी सिंहों ने अपनी मुश्किलों से अवगत करवाया

ग्रंथी सिंहों की मीटिग भाई दारा सिंह अकलिया की अगुआई में गुरुद्वारा सूलीसर साहिब में की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 05:22 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 09:47 PM (IST)
ग्रंथी सिंहों ने अपनी मुश्किलों से अवगत करवाया

संसू, मानसा : भाई घन्हैया ग्रंथी सभा के आह्वान पर ग्रंथी सिंहों की मीटिग भाई दारा सिंह अकलिया की अगुआई में गुरुद्वारा सूलीसर साहिब में की गई। इसमें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गोबिद सिंह लोंगोवाल व पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, बाबा बूटा सिंह गुडथली विशेष तौर पर उपस्थित हुए। समूह ग्रंथी सिंहों ने अपनी मुश्किलों के बारे में उनको ज्ञापन दिया गया ।

loksabha election banner

ग्रंथी सिंहों ने मांग की है कि उन्हें पांच हजार रुपये प्रति माह दिया जाए, ग्रंथी सिंहों की लड़कियों की शादी पर 51 हजार रुपये शगुन भेंट किया जाए, ग्रंथी सिंहों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करवाई जाए। एसजीपीसी प्रधान गोबिद सिंह लोंगोवाल व सिकंदर सिंह मलूका ने विश्वास दिलाया कि उनकी मांग को जल्दी पूरा किया जाएगा।

इस मौके पर सुरजीत सिंह रायपुर, राजवीर सिंह घरांगणा, गुरमीत सिंह, हरजिदर सिंह, परमजीत सिंह,जरनैल सिंह अकलिया, कुलदीप सिंह रायपुर, निर्मल सिंह खारा, दर्शन सिंह भंमे खुर्द, टेक सिंह मानसा, जगदीप सिंह झंडूके, जगतार सिंह भंमे, रुप सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.