बुरे दौर में है पंजाब की जवानी और किसानी : खैहरा
संवाद सूत्र जोगा पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के सांझे प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैहरा ने कस्बा जोगा
संवाद सूत्र, जोगा : पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के सांझे प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैहरा ने कस्बा जोगा में अपने समर्थकों से नुक्कड़ मीटिगें कर अपनी प्रचार को तेज किया है। इस दौरान खैहरा ने कहा कि पंजाब की जवानी और किसानी बुरे दौर से गु•ार रही है और इसको बचाना बहुत जरुरी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फसलों के भाव स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिश के अनुसार तय किये जाएं तभी किसानों की समस्याओं का हल हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की दो तरजीहे होती है, सेहत व शिक्षा, परन्तु कांग्रेस व शिअद ने अब तक इस जिम्मेदारी को पूरा नहीं किया है। भूजल पीने के योग्य न होने के कारण कैंसर और हैपेटाईटस बी जैसी भयानक बीमारियां फैल रही है। उन्होंने कहा कि सेहत सेवाओं और सरकारी स्कूलों की शिक्षा में सुधार करना समय की बड़ी •ारूरत है। आम आदमी पार्टी के बागी विधायक नाजर मानशाहिया द्वारा कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने पर पूछे सवाल के जवाब में खैहरा ने कहा कि मानशाहिया ने वोटरों की भावनाओं ठेस पहुंचायी है। कैप्टन को पंजाब का भजन लाल बताते सुखपाल खैहरा ने कहा कि अमरिंदर सिंह ने नाजर सिंह को कांग्रेस में शामिल कर दल-बदली को बढावा दिया है।