राहुल ने राफेल मुद्दे पर सफेद झूठ बोला : बीजेपी
भाजपा के एक शिष्टमंडल ने डीसी अपनीत रियात से मुलाकात कर राष्ट्रपति के नाम उन्हें ज्ञापन दिया। इसमें पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राफेल के मुद्दे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 03:46 PM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 03:46 PM (IST)
संस, मानसा : भाजपा के एक शिष्टमंडल ने डीसी अपनीत रियात से मुलाकात कर राष्ट्रपति के नाम उन्हें ज्ञापन दिया। इसमें पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राफेल के मुद्दे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा है कि राहुल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए राजनीतिक लाभ के लिए राफेल मुद्दे पर सफेद झूठ बोला है। इस मौके पर जिला प्रधान सतीश गोयल,एडोवेकट सूरज छाबड़ा,मंडल प्रधान रोहित बांसल, महा सचिव रामल कुमार, मनिन्दर मान और जिला यूथ प्रधान सुखचैन, राम कुमार तुíकया और वायस प्रधान कटोदिया, संजीव, काका और अन्य पार्टी वर्कर मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें